
नोन-फार्म पेरोल शुक्रवार को 15:30 MT (GMT+3) समय पर जारी होगा।
2020-08-19 • अपडेट किया गया
गोल्डमैन सैश का दावा है कि अगर वैश्विक बाजार में तेज़ी बनी रहती है तो ZAR और बढ़ सकता है। आइए इस पर विस्तार से चर्चा करें।
करोनोवायरस महामारी के दौरान दक्षिण अफ्रीकी रैंड में बहुत ज़्यादा गिरावट हुई है। वाकई में, उभरती हुई अर्थव्यवस्था कई अलग-अलग समस्याओं से जूझ रही थी। वायरस के फैलाव ने चीज़ों को और अधिक जटिल बना दिया। यहाँ तक कि 2020 में रैंड फोरेक्स बाज़ार में सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में से एक बन गया। हालांकि, ये पहले से ही अपने कुछ नुकसान को वसूल करने में कामयाब रहा है। इसके अलावा, गोल्डमैन सैश काफी आश्वस्त हैं कि ZAR सुधार को जारी रखने में सक्षम होगा।
ये दिलचस्प है कि ZAR का अमेरिकी शेयर बाज़ार के साथ अत्यधिक सकारात्मक सहसंबंध है। मौजूदा जोखिम भावना ने न केवल अमेरिकी शेयर सूचकांकों जैसे S&P 500 और नैस्डैक को ताज़ा उच्च स्तर पर धकेल दिया, बल्कि जोखिम वाली मुद्राएं को भी ऊपर की तरफ बढ़ावा दिया। इन्वेस्टेक के अनुसार, रैंड आगे आशावादी भावना का लाभ उठाएगा। नकारात्मक बाजार की घटनाओं की अनुपस्थिति में, ZAR बढ़ेगा।
इसके अलावा, उभरती बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं में विकसित देशों की तुलना में अधिक ब्याज़ दर होने की संभावना है। इस प्रकार, निवेशक उच्च उपज प्राप्त करने के लिए अपनी पूंजी को दक्षिण अफ्रीका की ओर निर्देशित करने के लिए प्रेरित होते हैं। इसीलिए रैंड की मांग बढ़ सकती है। विपरीत परिस्थिति में, यदि दरें नीचे गिरती हैं, तो रैंड भी गिर जाएगा।
USD/ZAR कुछ समय से 17.3500 और 17.5000 के बीच ट्रेड कर रहा था। हाल ही में, इसने रेंज के निचले हिस्से को तोड़ दिया और वहां से बाहर निकल गए। ये 17.1800 के प्रमुख समर्थन के पास आ गया। इस स्तर से नीचे की चाल 17.0500 पर अगले समर्थन के लिए कीमत को और कम कर देगी। दूसरी तरफ, ये 17.3500 के प्रतिरोध तक बढ़ सकता है, जिसे पार करने में ये पहले ही कुछ बार विफल रहा है। यदि यह इस स्तर से ऊपर बढ़ता है, तो यह 18 अगस्त के 17.5000 के उच्च स्तर तक चढ़ सकता है। आगे की खबर पर नज़र रखें और प्रवाह में शामिल हों!
नोन-फार्म पेरोल शुक्रवार को 15:30 MT (GMT+3) समय पर जारी होगा।
हाल ही में, तुर्की के केन्द्रीय बैंक गवर्नर साहप कवचीग्लू को नियुक्त किया गया था
इन दिनों बाजारों को क्या चीज़ प्रभावित कर रही है? मुद्रा जोड़ी के मुख्य प्रभावक कौन हैं?
डोविश ECB और हॉकिश Fed ने EUR/USD के लिए एक मंदी का दृष्टिकोण चित्रित किया। क्या 1.0770 तक गिरना अगला पड़ाव है?
रूस के अधिकांश विदेशी मुद्रा भंडार को फ्रीज करने के लिए US और उसके पश्चिमी सहयोगी देशों के इस कदम ने आशंका जताई है कि US डॉलर को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ग्रीनबैक का प्रभुत्व खत्म हो सकता है।
जैसे-जैसे अप्रैल नजदीक आ रहा है, निवेशक शेयर बाजार में अच्छे अवसरों की तलाश कर रहे हैं। दो उभरते उद्योग हैं जो आने वाले समय में सकारात्मक दिख रहे हैं; इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टॉक और बैंकिंग स्टॉक।
FBS इस वेबसाइट को चलाने के लिए आपके डेटा का रिकॉर्ड रखता है। "स्वीकार करें" बटन दबाकर, आप हमारीगोपनीयता नीति से सहमत होते हैं।
आपका अनुरोध स्वीकार किया गया है|
शीघ्र ही एक प्रबंधक आपको कॉल करेगा।
इस फ़ोन नम्बर के लिए कॉलबैक का अगला अनुरोध
उपलब्ध होगा में
यदि आपके पास कोई ज़रूरी मुद्दा है तो कृपया हमसे संपर्क करें
लाइव चैट के माध्यम से
आंतरिक त्रुटि। कृपया बाद में पुन: प्रयास करें
अपना समय बर्बाद ना करें - इस बात का ध्यान रखें कि NFP अमेरिकी डॉलर और लाभ को कैसे प्रभावित करता है!