बाजारी अस्थिरता: एक अस्थिर बाजार में व्यापार करने के लिए आधारभूत सुझाव

क्रम रहितता एक मिथ्या है
क्या कभी आपने प्रकृति का अवलोकन करा है? बहुत सी चीजें, जैसे मधुमक्खी की चाल, क्रम रहित लग सकती है लेकिन साथ ही साथ, वो ऐसी नहीं होती – प्रकृति में कुछ भी क्रम रहित नहीं होता है। वो केवल इसलिए क्रम रहित दिखाई देती है क्यूंकी आपको उस सिद्धान्त का पता नहीं होता है जो उस चीज को एक विशिष्ट दिशा में ढकेलता है। सामान्य रूप से, जब बहुत सी चीजें एक साथ हो रही होती है तो दिमाग उसे समझ नहीं पता है – बिलकुल बाजार की तरह।
जब आप चार्ट्स पर नजर डालते हैं, खासकर कम समय अवधियों में – दाम का चलन क्रमरहित और अपूर्वानुमेय दिखाई देता है। लेकिन फिर भी, डॉलर, यूरो, पाउंड, और अन्य किसि भी मुद्रा या कोमोडिटी को उनकी दिशा में भेजने के पीछे विशिष्ट कारण होते हैं।
समस्या ये है कि ट्रेडिंग टर्मिनल में जो चार्ट आपको दिखाई देते हैं वे अधूरी जानकारी प्रदान करते हैं। यदि आप किसि चयनती मुद्रा जोड़े का पूर्णरूप से विश्लेषण करना हो, आपको बहुत सी चीजें जाननी होंगी:
- किसि विशिष्ट समय पर होने वाली ट्रेड्स की संख्या और मूल्य
- यह गतिक अनुरूपताएँ समय के साथ कैसे बदलती हैं।
- किस प्रकार के ट्रैडर ट्रेडिंग में निहीत होते हैं, और उनके निवेश क्या हैं।
- हर उपकरण में ट्रेड की तीव्रता।
यदि आपको ये सब पता हो, तो आपके लिए ये समझना और पूर्वानुमान लगाना बहुत आसान हो जाएगा कि दाम किस ओर जा रहा है क्यूंकी आपको उसके अंदर की नब्ज दिखने लगेगी। लेकिन, मेटाट्रेडर में ये सब दिखाई नहीं देता है। तो क्या किया जाये?
वास्तविक – प्रतिक्रियाएँ
बाजार में निहित ट्रेडर्स घड़ी के चक्कों की तरह होते हैं: लाखों घूमते हुए चक्के बाजार के रचनातंत्र को आगे बहड़ाते हैं और दामों को अलग-अलग दिशाओं में ले जाते हैं। हालांकि, ट्रेडर्स प्रतिक्रिया करते हैं – वे अंधाधुंध तरीके से कुछ खरीदने या बेचने का फैसला नहीं करते हैं। वे घटनाओं की चैन में दूसरी कड़ी हैं जो आखिरी कड़ी से पहले आती है, जो कि है – दाम। इसलिए, अगर आपको दूसरी कड़ी दिखने लगे, आपको वो तात्कालिक आवेग दिखने लगेगा जो दाम को चलाता है। हालांकि, यदि आप नहीं देख पाते हैं – जो आप मेटाट्रेडर के साथ नहीं देख सकते हैं – तो आप घटनाओं की चैन में एक कदम पीछे भी जा सकते हैं – जो कि है पहली कड़ी। समाचार
घटना कुछ इस प्रकार होती है: पूरे विश्व में ट्रेडर्स जागते हैं, अपनी कॉफी पीते हैं, समाचार पढ़ते हैं, और उन समाचारों के आधार पर, नयी ट्रेड्स डालते हैं और अपनी मौजूदा सौदों में बदलाव करते हैं। नतीजतन, आपको अन्य ट्रेडरों कि बजाय समाचारों पर नजर रखनी होगी। इस प्रकार, आप वैश्विक घटनाओ (मूल सिद्धांतों) और वैश्विक बाजार (दामों) के बीच सीधी लिंक बैठा पाएंगे।
तो पहले, आप समाचारों पर नजर रखें। नियम यह है: कि अच्छी खबर मुद्रा को ऊपर की ओर ले जाती है, और बुरी खबर – नीचे की ओर।
दूसरा, आपको तकनीकी स्तर मार्क कर लेने चाहिए: राउंड नंबर एवं सहयोग और प्रतिरोध के साफ स्तर ट्रेडरों की भीड़ पर मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत बड़ा प्रभाव डालती हैं – और ऐसे लाखों लोग मौजूद हैं। तो ऐसा नहीं है कि 1.0000 का प्रतिरोध अकेले ही दाम पर दबाव दाल रहा है, लेकिन यदि दाम दो-तीन बार इस पर आकार लौटता है, तो यह अगली बार महत्वपूर्ण हो जाता है, भले ही मूल सिद्धान्त इसके पार जाने की ओर संकेत कर रहे हों, तो भी। यह राउंड नंबर होना भी जरूरी नहीं है – कोई भी स्तर प्रतिरोध या सहयोग बन सकता है। सिर्फ व्यवाहरिक ज्ञान का इस्तेमाल करें: यदि आप देखते हैं कि किसि विशिष्ट स्तर से दाम एक से अधिक बार उछलता है, तो उस स्तर पर कुछ न कुछ जरूर है। उसे मार्क करें और उसका ध्यान रखें।
तीसरा, ट्रेंड। मूल सिद्धान्त को मूल इसलिए कहा जाता है क्यूंकी वे आधारभूत रूप से क्रिया करते हैं, केवल एक क्षण के लिए नहीं। बाजार का मनोभाव बादल सकता है, पर वो विशिष्ट ट्रेंडों के आसपास होने वाले डामाडोल से अधिक कुछ भी नहीं है। यह ट्रेंड केन्द्रीय बैंक और सरकारों के एक्शन द्वारा बनते हैं। यह बाजार को किसि देश में ब्याज दर घटने या बढ़ने की घबर पता लगने पर उत्पन्न होने वाले जज़बातो पर ही आधारित नहीं है। यह वस्तुनिष्ठ प्रक्रिया जैसे कि धन की आपूर्ति में कमी या वृद्धि, खरीद गतिविधि, बचत, और क्रेडिट जैसी उन सब चीजों पर आधारित होता है – जो अर्थव्यवस्था बनाता है।
निगम, बैंक और राज्य प्राधिकरण उन मूलभूत चीजों को नियंत्रित करते हैं। बदले में, वे मुद्राओं की मांग और आपूर्ति को निर्धारित करते हैं। यह चीजें है जो ट्रेंड बनाती हैं। जड़ता का नियम: एक मुद्रा जोड़ी तब तक एक बड़ी प्रवृत्ति जारी रखेगी जब तक कि उस स्थिति की मूलभूत स्थिति अपरिवर्तित रहती है। इसलिए जैसे की आपको लोगों की भावनाओं से विमुख नहीं होना चाहिए वैसे ही – बाजार की भावना से वंचित न हों। इन्सानो में – आपको कदमो पर नजर रखनी चाहिए। दामों में – आपको आर्थिक जगत के बड़े खिलाड़ियों के कदमों पर नजर रखनी चाहिए। यही लोग हैं जो ट्रेंड बनाते हैं, आपको इनका पता लगाना है, मार्क करना है, इनका बहिर्वेशन करना है, समय से इनकी जांच करनी है और उनका फाइदा उठाना है।
चौथा, इसमें समय लगता है। सिर्फ यह पता लगाना कि बाजार क्रम रहित नहीं है आपको ट्रेड करने का यंत्र नहीं देता है। यह बस उस आधारभूत डर को खतम करता है जो आपको अंधा बना रहा होता है। एक बार यह खत्म हो जाए – आप ट्रेड करते रहेंगे। बाजर के साथ बातचीत में सहज महसूस करने से पहले महीनों बीत जाएंगे – लाखों लोगो से बनी चीज में मुनाफा कमाने के लिए इसके अलावा आप कैसे मुनाफा कमाने कि कल्पना करते हैं? फिर भी, चीजों को आराम से करें। यह क्रम रहित नहीं है, पर यह सरल चीज भी नहीं है। दबाव और समय – दोनों को अपने विश्लेषण में शामील करे, और आप अवश्य ही सफलता पा जाएंगे।